लालटेन पुराने जमाने की नहीं है...नई पीढ़ी की है, बिहार चुनावी मंच पर अखिलेश यादव ने किया पलटवार

Bihar Elections: बिहार के चुनावी माहौल में मंच सजा था, भीड़ गूंज रही थी और तभी अखिलेश यादव ने “लालटेन” को लेकर ऐसा जवाब दिया कि राजनीतिक पारा अचानक चढ़ गया...
News Desk 07 Nov 2025, 07:04 PM 1 min read
लालटेन पुराने जमाने की नहीं है...नई पीढ़ी की है, बिहार चुनावी मंच पर अखिलेश यादव ने किया पलटवार


>बिहार विधानसभा चुनाव में राजनीतिक गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और पूर्व यूपी सीएम अखिलेश यादव ने रोहतास के नोखा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने लालटेन को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा, लालटेन पुराने जमाने की नहीं है… यह नई पीढ़ी की लालटेन है, जो अब सोलर से चलती है।


>अखिलेश यादव ने कहा कि यह चुनाव बिहार के 20 साल और दिल्ली के 10 साल की सरकारों का हिसाब लेने वाला है। उन्होंने दावा किया कि पहले चरण के वोटों ने यह साफ संकेत दे दिया है कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने तमाम रुकावटों के बावजूद वोट डालकर संदेश दिया है और नौजवान तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।


>सपा प्रमुख ने केंद्र और राज्य के नेतृत्व पर किसानों से किए वादे पूरे न करने का आरोप लगाया:


    >
  • “किसानों से आय दोगुनी करने का वादा किया गया था, पर डीएपी-खाद तक नहीं मिल रही।”

  • “पारले जी का पैकेट छोटा कर दिया गया।”

  • “तेजस्वी नौकरी दे रहे थे इसलिए सरकार गिरवाई गई।”


>अखिलेश ने कहा कि फौज की भर्ती और युवाओं के भविष्य पर भी सवाल उठे हैं, और चुनाव जीतने पर अग्निवीर योजना खत्म करने का वादा किया।


>अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा: “बीजेपी की A टीम, B टीम और C टीम है। C टीम है चुनाव आयोग।”


>उन्होंने यह भी कहा कि बिहार जनता ने पहले भी “रथ रोका था” और इस बार भी बीजेपी को रोका जाएगा।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

नीट पेपर लीक से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तक, अजय राय ने उठाए कई सवाल
सुभासपा में सब ठीक नहीं? अब्बास अंसारी के सपा में जाने की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचल
राजभर के बाद अब संजय निषाद का दावा, 'दो दर्जन से ज्यादा सपा सांसद मेरे संपर्क में'
'ट्रंप के सामने जताइए गुस्सा', तीन भारतीयों की हत्या पर मोदी से केजरीवाल की अपील
"जो SIT गई है, उसकी जांच कौन करेगा?" अयोध्या विवाद से लेकर गोरखपुर तक अखिलेश के सवाल
'रामगोपाल यादव ने अमित शाह को चिट्ठी सौंपी', ओमप्रकाश राजभर के दावे से यूपी में बड़ी हलचल
पीओके से लेकर गाय और शिक्षा तक: संदीप दीक्षित ने योगी सरकार पर साधा निशाना
अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला, शिक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
रायबरेली दौरे में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई और संविधान को लेकर दी चेतावनी