"जो SIT गई है, उसकी जांच कौन करेगा?" अयोध्या विवाद से लेकर गोरखपुर तक अखिलेश के सवाल

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद की SIT जांच पर सवाल उठाने के साथ अखिलेश यादव ने गोरखपुर में पार्टी को मजबूत करने की रणनीति बताई।
Bureau 17 Jun 2026, 03:14 PM 1 min read
"जो SIT गई है, उसकी जांच कौन करेगा?" अयोध्या विवाद से लेकर गोरखपुर तक अखिलेश के सवाल

 

लखनऊ में आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस की अखिलेश यादव ने गोरखपुर में पार्टी संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से सम्मेलन आयोजित करने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद की SIT जांच, शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था और दलितों व महिलाओं के खिलाफ अपराध के मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर सवाल उठाए।

 

अखिलेश यादव ने कहा कि गोरखपुर में समाजवादी पार्टी का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करने और कमियों को दूर करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मजबूती के साथ काम करने की अपील करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा विपक्षी दलों के सांसदों और विधायकों को तोड़ने की राजनीति करती है।

 

 

राम मंदिर चढ़ावा विवाद की SIT जांच का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने सवाल किया, "जो SIT गई है, उसकी जांच कौन करेगा?" उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में कई तथ्यों को छिपाने की कोशिश की जा रही है और CCTV फुटेज गायब होने को लेकर भी सवाल खड़े किए।

 

अखिलेश यादव ने दावा किया कि पिछले दस वर्षों में गोरखपुर में 487 प्राथमिक विद्यालय बंद हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की संख्या 77 से घटकर 9 रह गई है।

 

सपा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में दलितों के खिलाफ अपराध के मामलों में वृद्धि हुई है। उन्होंने महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में भी बढ़ोतरी का दावा किया।

 

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

नीट पेपर लीक से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तक, अजय राय ने उठाए कई सवाल
सुभासपा में सब ठीक नहीं? अब्बास अंसारी के सपा में जाने की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचल
राजभर के बाद अब संजय निषाद का दावा, 'दो दर्जन से ज्यादा सपा सांसद मेरे संपर्क में'
'ट्रंप के सामने जताइए गुस्सा', तीन भारतीयों की हत्या पर मोदी से केजरीवाल की अपील
'रामगोपाल यादव ने अमित शाह को चिट्ठी सौंपी', ओमप्रकाश राजभर के दावे से यूपी में बड़ी हलचल
पीओके से लेकर गाय और शिक्षा तक: संदीप दीक्षित ने योगी सरकार पर साधा निशाना
अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला, शिक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
रायबरेली दौरे में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई और संविधान को लेकर दी चेतावनी
चाचा ने साफ किया रुख - सभी पद देख चुका, अब लक्ष्य अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाना