अखिलेश यादव का सरकार पर हमला, बोले अपमान करने वालों को सजा क्यों नहीं

माघ मेले और फिल्म विवाद पर उठाए सवाल, रायबरेली व ऊंचाहार में कार्यकर्ताओं से मिले सपा प्रमुख
News Desk 21 Feb 2026, 06:07 PM 1 min read
अखिलेश यादव का सरकार पर हमला, बोले अपमान करने वालों को सजा क्यों नहीं

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने माघ मेले में बटुकों के कथित अपमान और ‘यादव जी की लव स्टोरी’ फिल्म विवाद को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। लखनऊ से फतेहपुर जाते समय रायबरेली और ऊंचाहार में रुककर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और मीडिया से बातचीत की।

शुक्रवार को लखनऊ से फतेहपुर घोष जाते समय अखिलेश यादव शहर के मामा चौराहा पर रुके, जहां सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने डिप्टी सीएम के बयान का हवाला देते हुए कहा कि “अपमान करने वालों को पाप मिलने की बात कही गई थी, लेकिन उन्हें सजा क्यों नहीं दिलवाई जा रही है।”

उन्होंने तंज करते हुए कहा, “अगर मुख्यमंत्री जापान चले जाएंगे, तो क्या हमारे डिप्टी सीएम वहां धरना देंगे।” ‘यादव जी की लव स्टोरी’ फिल्म पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने इसे भाजपा की “लव स्टोरी” बताया। साथ ही आरोप लगाया कि इससे पहले भी एक फिल्म के माध्यम से ब्राह्मण समाज को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया था।

 

ऊंचाहार पहुंचने पर उन्होंने कहा, “ऊंचाहार वालों, जल्द ही आपको लखनऊ बुलाऊंगा।” इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक की मांग की। खोजनपुर गांव के पास ऊंचाहार बाइपास पर सपा कार्यकर्ता झंडे लेकर खड़े रहे, जहां अखिलेश यादव ने कार से उतरकर उनसे मुलाकात की। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष बिंदेश्वरी पासी समेत कई स्थानीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें