अखिलेश यादव ने लगाए इलेक्शन कमीशन और बीजेपी पर गंभीर आरोप

Political News: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने आज हैदराबाद में पत्रकारों को दिए अपने बयान में इलेक्शन कमीशन और बीजेपी की मिलीभगत से एसआईआर के बहाने वोट काटने का गंभीर आरोप लगाया
News Desk 12 Dec 2025, 08:34 PM 1 min read
अखिलेश यादव ने लगाए इलेक्शन कमीशन और बीजेपी पर गंभीर आरोप


>समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने आज हैदराबाद में पत्रकारों को दिए अपने बयान में इलेक्शन कमीशन और बीजेपी की मिलीभगत से एसआईआर के बहाने वोट काटने का गंभीर आरोप लगाया 


>अखिलेश यादव ने कहा की एसआईआर और इलेक्शन कमीशन को वोट बढ़ाने के लिए काम करना चाहिए कि वोट बढ़े और मैंने जैसा कहा और फिर कहता हूं कि यूपी में 3 करोड़ से ज्यादा वोट कटने जा रहे हैं। अगर आप सोचें 3 करोड़ वोट अगर कट जाएंगे और बीजेपी इलेक्शन कमीशन मिलकर के यह साजिश कर रहे हैं के जहांजहां बीजेपी हारी है  वहां पर वोट ज्यादा काट दें तो यह तो साजिश है लोकतंत्र में डेमोक्रेसी में साजिश है और यह एसआर नहीं है एसआईआर के बहाने एनआरसी है जो एनआरसी ये सीधी लागू नहीं कर सकते थे वह एनआरसी लेकर के आए हैं यह लोगों के कागज ढूंढवा रहे अगर कभी एनआरसी लागू हो तो कागज क्या देने पड़ेंगे? यही तो कागज देने पड़ेंगे। और फिर आप लोग तो एक उस शहर के हैं जो टेक्नोलॉजी को समझते हैं। आधार को आधार ही नहीं मान रहे हैं। ये सबसे बड़ा दुर्भाग्य है कि आधार में हमारे रेटिना की इमेजेस हैं। हमारे फिंगरप्रिंट्स हैं। हमारा पूरा डिटेल उसके अंदर है। हम आधार को आधार ही नहीं मान रहे हैं। और एसआर करा रहे हैं। जिससे लोग परेशान हैं। 


>अखिलेश यादव ने कहा इन्होंने नोटबंदी में परेशान किया। जीएसटी से उद्योगपतियों को परेशान किया, कोविड में परेशान किया और अब एसआईआर से परेशान कर रहे हैं। क्या सोच सकते हैं आप यूपी में 3 करोड़ से ज्यादा वोट कट जाए? तो ये कैसी डेमोक्रेसी है? अगर हमें वोट ही नहीं डालेंगे हम तो फिर लोकतंत्र को कैसे बचाएंगे? अभी हम बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा देखते हुए आ रहे थे। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी ने ही तो अधिकार दिया हमें वोट डालने का। एक वोट डालने का अधिकार है। यही वोट हमें हक दिलाता है। यही वोट हमें न्याय दिलाता है। यही वोट हमें आरक्षण दिलाता है। यही वोट हमारी सुरक्षा करता है। यही वोट हमें नौकरी दिलाता है। यही वोट है जिससे हम अपना गुस्सा सरकार के खिलाफ निकाल सकते हैं। यह वोट ही काट दे रहे हैं। यह बीजेपी की साजिश है। 


>

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

नीट पेपर लीक से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तक, अजय राय ने उठाए कई सवाल
सुभासपा में सब ठीक नहीं? अब्बास अंसारी के सपा में जाने की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचल
राजभर के बाद अब संजय निषाद का दावा, 'दो दर्जन से ज्यादा सपा सांसद मेरे संपर्क में'
'ट्रंप के सामने जताइए गुस्सा', तीन भारतीयों की हत्या पर मोदी से केजरीवाल की अपील
"जो SIT गई है, उसकी जांच कौन करेगा?" अयोध्या विवाद से लेकर गोरखपुर तक अखिलेश के सवाल
'रामगोपाल यादव ने अमित शाह को चिट्ठी सौंपी', ओमप्रकाश राजभर के दावे से यूपी में बड़ी हलचल
पीओके से लेकर गाय और शिक्षा तक: संदीप दीक्षित ने योगी सरकार पर साधा निशाना
अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला, शिक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
रायबरेली दौरे में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई और संविधान को लेकर दी चेतावनी