अखिलेश यादव का केंद्र पर प्रहार: "विदेश नीति कमजोर, H-1B वीजा फैसले से बढ़ी भारत की मुश्किलें"

Political News: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के H-1B वीजा नियमों में बदलाव पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि यह भारत की कमजोर विदेश नीति का नतीजा है।
News Desk 20 Sep 2025, 05:19 AM 1 min read
अखिलेश यादव का केंद्र पर प्रहार: "विदेश नीति कमजोर, H-1B वीजा फैसले से बढ़ी भारत की मुश्किलें"


>समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा H-1B वीजा नियमों में किए गए बदलाव को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। ट्रंप प्रशासन ने हाल ही में वीजा आवेदन शुल्क को बढ़ाकर एक लाख डॉलर कर दिया है। इस फैसले को अखिलेश यादव ने भारत की कमजोर विदेश नीति का नतीजा बताया।


>अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “अमेरिका पहली बार भारत के साथ ऐसा नहीं कर रहा है। सवाल यह है कि हमारी तैयारी क्या है? कल अगर दूसरे देश भी ऐसे कदम उठाएं तो हम किस तरह से मुकाबला करेंगे? भारत को आर्थिक और कूटनीतिक स्तर पर कहीं अधिक मजबूत दिखना चाहिए था, लेकिन ऐसा हो नहीं रहा।” सपा प्रमुख ने आगे कहा कि भारत लगातार दूसरे देशों पर निर्भर होता जा रहा है। खाद से लेकर व्यापार तक, जिन देशों से सीमा विवाद है, उन्हीं पर हमारी निर्भरता बढ़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह नीति भारत की आर्थिक और रणनीतिक कमजोरी को उजागर करती है।


>अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि गौशालाओं में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है। “बीजेपी वाले दूध और गोबर बेच देते हैं, चारे में गड़बड़ी करते हैं और मृत गायों को जेसीबी मशीन से दफना दिया जाता है।” नदी सफाई अभियान को लेकर भी अखिलेश ने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि “बजट तो साफ हो गया, लेकिन नदियां अब भी गंदी हैं। आदिवासी भाइयों के अधिकारों की अनदेखी की जा रही है और छुट्टा जानवरों की समस्या जस की तस बनी हुई है।”

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

नीट पेपर लीक से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तक, अजय राय ने उठाए कई सवाल
सुभासपा में सब ठीक नहीं? अब्बास अंसारी के सपा में जाने की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचल
राजभर के बाद अब संजय निषाद का दावा, 'दो दर्जन से ज्यादा सपा सांसद मेरे संपर्क में'
'ट्रंप के सामने जताइए गुस्सा', तीन भारतीयों की हत्या पर मोदी से केजरीवाल की अपील
"जो SIT गई है, उसकी जांच कौन करेगा?" अयोध्या विवाद से लेकर गोरखपुर तक अखिलेश के सवाल
'रामगोपाल यादव ने अमित शाह को चिट्ठी सौंपी', ओमप्रकाश राजभर के दावे से यूपी में बड़ी हलचल
पीओके से लेकर गाय और शिक्षा तक: संदीप दीक्षित ने योगी सरकार पर साधा निशाना
अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला, शिक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
रायबरेली दौरे में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई और संविधान को लेकर दी चेतावनी