गौतमबुद्धनगर के दादरी में आयोजित समाजवादी पार्टी की रैली में सपा प्रमुख और कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का हवाला देते हुए सैन्य नीति और भर्ती व्यवस्था पर सवाल उठाए।
रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि इस दौर में तकनीक का उपयोग युद्ध में बढ़ा है, लेकिन किसी भी युद्ध अंतिम रूप से जमीन पर सेना की मौजूदगी से ही तय होता है। उन्होंने कहा कि “तकनीक से लड़ाई लड़ी जा सकती है, लेकिन कब्जा फौज आगे बढ़कर ही करती है।”
उन्होंने अग्निवीर योजना का विरोध करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी इस व्यवस्था को स्वीकार नहीं करती है। उन्होंने कहा कि यदि उनकी सरकार बनती है तो इस योजना को समाप्त करने का प्रयास किया जाएगा।
अखिलेश यादव ने महंगे रक्षा उपकरणों और तकनीकी निवेश का जिक्र करते हुए कहा कि मौजूदा वक़्त में तकनीक के साथ-साथ पारंपरिक सैन्य उपस्थिति की भी भूमिका बनी हुई है।
रैली में उन्होंने किसानों के मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण के मामलों में किसानों को बाजार दर के अनुसार मुआवजा मिलना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सपा सरकार बनने पर विकास कार्यों के लिए ली जाने वाली जमीन का उचित मूल्य सुनिश्चित किया जाएगा।
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें