नीट पेपर लीक से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तक, अजय राय ने उठाए कई सवाल

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले- 12 वर्षों में 23 राष्ट्रीय परीक्षाओं के पेपर लीक हुए, एसआईटी जांच को लेकर भी जताई आपत्ति
Bureau 20 Jun 2026, 02:58 PM 1 min read
नीट पेपर लीक से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तक, अजय राय ने उठाए कई सवाल

 

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता में नीट पेपर लीक के मामलों, शिक्षा व्यवस्था और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को लेकर केंद्र सरकार पर कई सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि बीते 12 वर्षों में 23 राष्ट्रीय परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक हुए हैं और मौजूदा व्यवस्था छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।

 

अजय राय ने कहा कि देश के युवा और छात्र परेशान हैं और कई मामलों में छात्रों द्वारा आत्महत्या जैसी घटनाएं सामने आई हैं, जिससे परिवार प्रभावित हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नीट परीक्षा से जुड़े पेपर लीक के मामले कई बार सामने आ चुके हैं और सरकार केवल भ्रम फैलाने का काम कर रही है।

 

यह खबर भी पढ़े - सुभासपा में सब ठीक नहीं? अब्बास अंसारी के सपा में जाने की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचल

 

उन्होंने कहा कि शनिवार को देशभर में नीट परीक्षा आयोजित की जानी है और इसके लिए सरकार सेना के विमानों और अन्य संसाधनों का उपयोग करने की बात कर रही है। उनके अनुसार, जहां प्रश्नपत्र छप रहे हैं, वहीं से गड़बड़ियों की शुरुआत हो रही है और निजी कंपनियों द्वारा प्रश्नपत्र छापे जा रहे हैं।

 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सीबीएसई के मूल्यांकन में भी गड़बड़ियां सामने आई हैं और इस तरह की स्थिति पहले कभी नहीं देखी गई। उन्होंने दावा किया कि पिछले 12 वर्षों में 23 राष्ट्रीय परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक हुए हैं।

 

LPG Rate Today: क्या 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़े? जानिए दिल्ली से पटना तक ताजा रेट

 

अजय राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धर्मेंद्र प्रधान को मंत्रिमंडल से हटाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने की दिशा में काम कर रही है।

 

अजय राय ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में राजस्थान के कोटा में छात्रों से मुलाकात की, जिससे विद्यार्थियों में विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का अगला कार्यक्रम प्रयागराज और पटना में प्रस्तावित है। इसके अलावा जुलाई में राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे का भी कार्यक्रम है।

 

 

अजय राय ने कहा कि पेपर लीक मामलों में एसआईटी का गठन किया गया है, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं होने की स्थिति में जांच की दिशा पर सवाल उठते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया के जरिए लोगों को भ्रमित किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि विजय विश्वास पंत को एसआईटी में शामिल किए जाने पर कांग्रेस को आपत्ति है और इस फैसले पर भी सवाल उठाए।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

सुभासपा में सब ठीक नहीं? अब्बास अंसारी के सपा में जाने की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचल
राजभर के बाद अब संजय निषाद का दावा, 'दो दर्जन से ज्यादा सपा सांसद मेरे संपर्क में'
'ट्रंप के सामने जताइए गुस्सा', तीन भारतीयों की हत्या पर मोदी से केजरीवाल की अपील
"जो SIT गई है, उसकी जांच कौन करेगा?" अयोध्या विवाद से लेकर गोरखपुर तक अखिलेश के सवाल
'रामगोपाल यादव ने अमित शाह को चिट्ठी सौंपी', ओमप्रकाश राजभर के दावे से यूपी में बड़ी हलचल
पीओके से लेकर गाय और शिक्षा तक: संदीप दीक्षित ने योगी सरकार पर साधा निशाना
अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला, शिक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
रायबरेली दौरे में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई और संविधान को लेकर दी चेतावनी
चाचा ने साफ किया रुख - सभी पद देख चुका, अब लक्ष्य अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाना