शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जेल भेजा

News Desk 12 May 2025, 07:02 AM 1 min read
शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जेल भेजा


>कोतवाली रामनगर क्षेत्र के एक गांव में एक युवक द्वारा युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। युवक ने युवती का शोषण करने के  बाद अपनी शादी दूसरी जगह तय कर ली। जब युवती को इसके बारे में जानकारी हुई, तो उसने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


>क्या है पूरा मामला?


>कोतवाली रामनगर क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती के अनुसार, उसकी बहन की शादी थाना टिकैतनगर के अरूवा गांव में हुई थी, जिसके कारण वह अक्सर उस गांव जाती रहती थी। दो साल पहले, जब वह अपनी बहन के घर गई थी, तब उसकी मुलाकात गांव के ही युवक अर्जुन राजपूत से हुई थी। मुलाकात के बाद अर्जुन ने शादी करने का वादा किया और दोनों के बीच शारीरिक संबंध बन गए।


>युवती के मुताबिक, अर्जुन शादी की बात पर हमेशा टालमटोल करता था, लेकिन युवती को विश्वास दिलाया था कि वह उसे अपना जीवनसाथी बनाएगा। हालांकि, तीन महीने पहले फरवरी में अर्जुन ने दूसरी जगह अपनी शादी तय कर दी और वहां गोद भराई की रस्म भी पूरी कराई। जब युवती को इस बारे में जानकारी हुई, तो उसने अर्जुन से शादी की बात की, लेकिन अर्जुन ने शादी करने से इंकार कर दिया और अहमदाबाद में नौकरी करने के लिए वहां चला गया।


>युवती ने पुलिस में दी शिकायत


>युवती ने बताया कि 25 मई को अर्जुन का तिलक और एक जून को शादी तय थी। जब उसे यह जानकारी मिली, तो उसने अपने परिवार के साथ थाने पर जाकर मामले की शिकायत की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अर्जुन को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की। इस दौरान अर्जुन ने भी शादी से इंकार कर दिया।


>पुलिस ने युवती की तहरीर पर अर्जुन के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। अदालत ने उसे जेल भेज दिया। कोतवाल रत्नेश पांडेय ने बताया कि अर्जुन ने शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी से इंकार कर दिया था, जिससे उसकी ओर से की गई धोखाधड़ी को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

3 दशक पत्रकारिता के बाद नई पारी, रामनगर के योग दिवस आयोजन से क्यों बढ़ी केपी तिवारी की चर्चा?
अतीक अहमद का जिक्र करते हुए मंत्री सतीश शर्मा की टिप्पणी से बढ़ी सियासी हलचल
सुबह के सात बजते ही महादेवा ऑडिटोरियम में बदला माहौल, योग दिवस पर एक मंच पर दिखे मंत्री, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों लोग
योग दिवस पर बाराबंकी में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगर में हजारों लोग एक साथ करेंगे योग
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर गांव-गांव पहुंचा जनसंपर्क अभियान, योग दिवस कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान बाराबंकी पहुंचे एडीजी, केंद्रों की व्यवस्थाएं परखी
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर पौधरोपण, स्वतंत्र देव सिंह ने गिनाईं केंद्र सरकार के 12 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियां
'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान में रामनगर की भागीदारी, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
बड़ा मंगल पर बाराबंकी में श्रद्धा का उत्साह, भंडारों में दिनभर लगी श्रद्धालुओं की कतारें