UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए स्वच्छ, सतत और किफायती ऊर्जा व्यवस्था विकसित करने पर जोर दे रही है। इसी क्रम में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन की ओर से आयोजित वर्चुअल बैठक में हिस्सा लिया। बैठक का विषय ‘पावरिंग विकसित भारत 2047: सबनेशनल पाथवे फॉर इंडिया एनर्जी ट्रांजीशन’ रहा। बैठक में स्वच्छ ऊर्जा के विस्तार, विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति, बिजली ग्रिड के आधुनिकीकरण और ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की गई। इसमें भविष्य की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए राज्यों की भूमिका और स्थानीय स्तर पर प्रभावी नीतियां तैयार करने के महत्व पर भी जोर दिया गया।
मंत्री एके शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 के विजन को साकार करने में ऊर्जा क्षेत्र की अहम भूमिका है। प्रदेश सरकार नागरिकों को विश्वसनीय और किफायती बिजली उपलब्ध कराने के साथ स्वच्छ एवं सतत ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भविष्य की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सौर ऊर्जा का विस्तार, आधुनिक तकनीक का उपयोग और विद्युत वितरण व्यवस्था को मजबूत बनाना जरूरी है। इससे ऊर्जा संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करने और बिजली आपूर्ति को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिल सकती है।
मंत्री ने कहा कि ऊर्जा संसाधनों के उचित उपयोग और निवेश को प्रोत्साहित करके प्रदेश में आधुनिक ऊर्जा व्यवस्था विकसित की जा सकती है। उन्होंने ऊर्जा संक्रमण को सफल बनाने के लिए राज्यों के बीच समन्वय, अनुभवों के आदान-प्रदान और स्थानीय जरूरतों के अनुरूप नीतियां बनाने को महत्वपूर्ण बताया। प्रदेश सरकार का लक्ष्य स्वच्छ, सतत और किफायती ऊर्जा के विकास के माध्यम से राष्ट्रीय ऊर्जा परिवर्तन में योगदान देना है। इसके लिए नवीकरणीय ऊर्जा, आधुनिक विद्युत ग्रिड और बेहतर वितरण व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें