Friday, 26 June 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में फिर लगी आग, शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी

लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल परिसर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कर्मचारियों ने समय रहते आग पर काबू पाया। पहले भी अस्पताल में बड़ी आग की घटना हो चुकी है।
Bureau
Bureau News Desk
26 Jun 2026
04:15 PM
1 min read
लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में फिर लगी आग, शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी
इमेज सोर्स - लखनऊ संवाददाता आर के पाल
हाइलाइट्स
करीब पांच बजे अस्पताल परिसर में आग लगी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट आग का कारण बना।
कर्मचारियों ने फायर एस्टिंग्विशर से आग पर काबू पाया।
भवन में धुआं भरने से कर्मचारियों को सांस लेने में दिक्कत हुई।

लखनऊ के आशियाना स्थित लोकबंधु अस्पताल परिसर में शुक्रवार तड़के आग लगने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिसके बाद भवन के एक हिस्से में धुआं भर गया। कर्मचारियों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए आग पर काबू पा लिया।

यह घटना सुबह करीब पांच बजे अस्पताल परिसर में संचालित आशा ज्योति केंद्र के वेटिंग एरिया में हुई। बताया गया कि फॉल सीलिंग में शॉर्ट सर्किट होने के बाद आग तेजी से फैलने लगी। धुएं के कारण सुरक्षा कर्मियों और कर्मचारियों को सांस लेने में परेशानी हुई, जिसके बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने फायर एस्टिंग्विशर का इस्तेमाल कर आग बुझाने का प्रयास किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पूरी तरह नियंत्रित कर ली गई।

यह खबर भी पढ़े - मोहर्रम के बीच लखनऊ में ताजिया दफनाने के स्थान पर विवाद, स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी

घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। फिलहाल आग लगने के कारणों और इससे हुए संभावित नुकसान का आकलन किया जा रहा है। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

लोकबंधु अस्पताल इससे पहले भी आग की बड़ी घटना का सामना कर चुका है। 14 अप्रैल 2025 को अस्पताल के दूसरे तल स्थित वार्ड और आईसीयू के पास आग लगने से चिकित्सा उपकरण और इलाज से जुड़े दस्तावेज जल गए थे। उस दौरान करीब 200 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालकर अन्य अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया था, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

पिछली घटना के बाद अस्पताल में लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से फायर-प्रूफ फॉल्स सीलिंग और स्वचालित स्प्रिंकलर सिस्टम लगाने का कार्य शुरू किया गया था। हालांकि उपलब्ध जानकारी के अनुसार यह काम अब तक पूरा नहीं हो सका है। ऐसे में ताजा घटना के बाद अस्पताल की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। अधिकारियों की ओर से मामले में आवश्यक कार्रवाई और जांच की प्रक्रिया जारी है।

Explore Related Topics

लोकबंधु अस्पताल लखनऊ आशियाना अस्पताल में आग शॉर्ट सर्किट फायर सेफ्टी उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज अस्पताल सुरक्षा आशा ज्योति केंद्र अग्निकांड ताजा खबर

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News