Friday, 13 November 2026 | Lucknow | 29°C

Sandeep Singh Engagement: कल्याण सिंह के परिवार में शादी की तैयारी, 100 बीघा में सजा पंडाल

Sandeep Singh Engagement: अलीगढ़ में संदीप सिंह और सौरभ सिंह की सगाई की भव्य तैयारी, समारोह में जुटेंगे कई बड़े नेता।
Bureau
Bureau News Desk
13 Nov 2026
03:15 PM
1 min read
Sandeep Singh Engagement: कल्याण सिंह के परिवार में शादी की तैयारी, 100 बीघा में सजा पंडाल
सोर्स - फाइल फोटो
हाइलाइट्स
कल्याण सिंह के परिवार में शादी की धूम
संदीप सिंह और सौरभ सिंह की सगाई
100 बीघा में सजा भव्य पंडाल
सगाई में जुटेंगे कई बड़े नेता

Sandeep Singh Engagement: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के परिवार में शादी की तैयारियां जोरों शोरो से चल रही हैं। शिक्षा मंत्री संदीप सिंह और उनके छोटे भाई सौरभ सिंह की सगाई को लेकर अलीगढ़ में भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह में प्रदेश और देश की राजनीति से जुड़ी कई बड़ी हस्तियों के पहुंचने की संभावना है। इसके लिए करीब 100 बीघा जमीन पर बड़ा पंडाल तैयार किया गया है। पूरे आयोजन स्थल को एक अस्थायी शहर की तरह सजाया जा रहा है। संदीप सिंह की शादी मेघना चौधरी से तय हुई है। वहीं, उनके छोटे भाई सौरभ सिंह की सगाई अंतरा त्यागी से होगी। दोनों परिवारों में इस खास मौके को लेकर तैयारियां चल रही हैं। सगाई की रस्में 14 नवंबर को दोपहर 12 बजे के बाद शुरू होंगी।

100 बीघा में तैयार हुआ भव्य पंडाल

सगाई समारोह के लिए रामघाट रोड स्थित तालानगरी में संत फिदेलिस स्कूल के पास बड़े मैदान में पंडाल बनाया गया है। इसमें मेहमानों के बैठने के लिए तीन अलग-अलग हिस्से तैयार किए गए हैं। पंडाल में खास मेहमानों और आम लोगों के बैठने के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के आने की संभावना को देखते हुए स्कूल परिसर में तीन तरफ से उतरने वाला हेलीपैड भी बनाया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी समारोह में आमंत्रित किया गया है। सुरक्षा के लिए कार्यक्रम स्थल के आसपास पुलिस और एलआईयू की टीम तैनात रहेगी।

विदेशों से मंगाए गए फूलों से होगी सजावट

समारोह स्थल को खूबसूरत बनाने के लिए विदेशों से भी फूल मंगाए गए हैं। थाईलैंड के ऑर्किड और नीदरलैंड के ट्यूलिप के साथ लिली और दूसरे फूलों से पूरे पंडाल को सजाया जा रहा है। आयोजन को खास बनाने के लिए सजावट का काम अंतिम चरण में है।

26 नवंबर को शादी, 27 को दिल्ली में रिसेप्शन

जानकारी के मुताबिक, सगाई के बाद दोनों भाइयों की शादी 26 नवंबर को होगी। इसके अगले दिन यानी 27 नवंबर को दिल्ली में रिसेप्शन आयोजित करने की योजना है। इस समारोह में देश के कई बड़े नेताओं, केंद्रीय मंत्रियों और खास मेहमानों के शामिल होने की संभावना है। सगाई समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य समेत प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों के पहुंचने की संभावना है। अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा और मंत्री धर्मपाल सिंह व जयवीर सिंह के आगमन की भी संभावना है।

Explore Related Topics

Kalyan Singh Grandson Wedding Aligarh News Aligarh Wedding Ceremony

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News