योगी सरकार में जनता सर्व प्रथम का असर - 90% जल शिकायतें हुई समय सीमा में हल

News Desk 16 Jun 2025, 02:05 AM 1 min read
योगी सरकार में जनता सर्व प्रथम का असर - 90% जल शिकायतें हुई समय सीमा में हल


>मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता फर्स्ट मॉडल ने एक बार फिर जनसेवा के नए मानदंड स्थापित किए हैं। उत्तर प्रदेश में पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं पर सरकार की संवेदनशीलता और प्रशासन की तत्परता ने बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। जल जीवन से जुड़ी समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सरकार ने 90 प्रतिशत से अधिक शिकायतों का समाधान किया है। इस कदम से अब तक 38,000 से अधिक नागरिकों को राहत पहुंचाई जा चुकी है।

राज्य सरकार द्वारा वॉटर क्वालिटी, पाइप लाइन लीकेज, अनियमित जल आपूर्ति और रोड कटिंग जैसी शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। जिन प्रमुख आंकड़ों ने इस अभियान को प्रभावी बनाया है, वे इस प्रकार हैं:

  • रोड कटिंग: 4,000 से अधिक शिकायतों का समाधान
  • जल गुणवत्ता: 400 से अधिक मामलों में सुधार
  • अनियमित जल आपूर्ति: 10,000 से अधिक शिकायतों का निस्तारण
  • पाइपलाइन रिसाव: 4,500 से अधिक शिकायतें हल
  • अन्य विविध समस्याएं: 18,000 से अधिक मामलों का समाधान


>इस अभियान से एक बात साफ हो गई है कि योगी सरकार केवल योजनाएं नहीं बनाती, बल्कि ज़मीनी स्तर पर क्रियान्वयन में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करती है। जनशिकायतों पर तुरंत संज्ञान लेकर उन्हें हल करना, पारदर्शिता और जवाबदेही का प्रमाण है।


>यूपी जल निगम, नगर निगमों और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त कार्यशैली ने यह सुनिश्चित किया कि पेयजल आपूर्ति की कोई भी समस्या लंबी न खिंचे। साथ ही, नागरिकों की भागीदारी को बढ़ाते हुए सरकार ने “समस्या बताइए - समाधान पाइए” मॉडल को गति दी है।


>इस सफलता के साथ सरकार अब जल प्रबंधन को तकनीक के साथ जोड़ने की दिशा में कार्य कर रही है, जिससे हर नागरिक तक स्वच्छ, पर्याप्त और समयबद्ध पेयजल पहुंचाया जा सके।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?