लखनऊ में यूपी विधानसभा विशेष सत्र से पहले सपा का प्रदर्शन, 33% महिला आरक्षण लागू करने की मांग

सत्र से पहले विधान भवन के बाहर विरोध, 2027 चुनाव में महिला आरक्षण लागू करने की उठी मांग।
Bureau 30 Apr 2026, 12:32 PM 1 min read
लखनऊ में यूपी विधानसभा विशेष सत्र से पहले सपा का प्रदर्शन, 33% महिला आरक्षण लागू करने की मांग

उत्तर प्रदेश विधानसभा के एकदिवसीय विशेष सत्र से पहले गुरुवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायकों ने महिला आरक्षण को लेकर विधान भवन परिसर में प्रदर्शन किया। सपा नेताओं ने 33 प्रतिशत महिला आरक्षण कानून को तत्काल लागू करने की मांग उठाई और इसे आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में लागू करने की बात कही।

 

विशेष सत्र शुरू होने से पहले सपा विधायक विधान भवन परिसर में स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के सामने एकत्र हुए और विरोध दर्ज कराया। इसके बाद पार्टी के सदस्य विधान भवन के मुख्य गेट के बाहर सड़क पर भी प्रदर्शन करते नजर आए। प्रदर्शन के दौरान विधायकों के हाथों में ‘33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू करो’ लिखे बैनर और पोस्टर दिखाई दिए।

 

सपा विधायक संग्राम सिंह यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिला आरक्षण के मुद्दे पर जनता को भ्रमित कर रही है। उनका आरोप था कि सरकार इस कानून को लागू करने में देरी कर रही है और परिसीमन के जरिए इसे टालने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा हमेशा महिलाओं के अधिकारों के पक्ष में रही है और पार्टी नेतृत्व ने लगातार इस मुद्दे को उठाया है।

 

प्रदर्शन में शामिल सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि वर्ष 2023 में पारित महिला आरक्षण कानून को अब तक लागू नहीं किया गया है। उन्होंने मांग की कि उत्तर प्रदेश का 2027 विधानसभा चुनाव इसी कानून के अनुरूप कराया जाए। विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने भी कहा कि उनकी पार्टी महिला आरक्षण के समर्थन में है और संसद द्वारा पारित कानून को लागू करने में देरी पर सवाल उठाए। सपा विधायक कमाल अख्तर ने भी इसी मुद्दे पर सरकार की मंशा पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि जब कानून पारित हो चुका है तो इसके क्रियान्वयन में देरी क्यों हो रही है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?