यूपी में पीएम मोदी और सीएम योगी पर अभद्र टिप्पणी करने वाला बुजुर्ग हुआ गिरफ्तार

Muzaffarnagar News: प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर बोले गए अपशब्दों ने पहुंचा दिया 60 वर्षीय रईस को जेल।
News Desk 02 Nov 2025, 02:32 AM 1 min read
यूपी में पीएम मोदी और सीएम योगी पर अभद्र टिप्पणी करने वाला बुजुर्ग हुआ गिरफ्तार


>उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी। बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के भटवाड़ा गांव में एक अधेड़ व्यक्ति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अपशब्द कहे। यह वीडियो जैसे ही वायरल हुआ, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


>31 अक्टूबर का यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से फैल गया। वीडियो में भटवाड़ा गांव निवासी करीब 60 वर्षीय रईस नामक व्यक्ति सार्वजनिक स्थल पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग करता हुआ दिख रहा है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और आरोपी की पहचान की पुष्टि कर दी।


>मुजफ्फरनगर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि “31 अक्टूबर को एक वीडियो सामने आया जिसमें एक व्यक्ति मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र शब्दों का प्रयोग कर रहा था। इस पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई और आरोपी रईस पुत्र समहेदीन (आयु लगभग 60 वर्ष) को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।”

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

घर में अकेली थी 15 साल की बच्ची, फिर जो हुआ उसने पूरे गांव को झकझोर दिया
रॉकी हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी शुभम का दावा- शराब पिलाकर कराया गया शामिल, सिर झाल में फेंका गया
बिजली व्यवस्था पर सख्त हुए मंत्री कपिल देव अग्रवाल, अधिकारियों को दी कार्रवाई की चेतावनी
खाने में निकली मरी हुई छिपकली, युवक की हालत बिगड़ी, प्रशासन ने किया होटल सील
मुजफ्फरनगर में धर्मांतरण की कोशिश, पहचान छिपाकर युवती को प्रेमजाल में फंसाने वाला युवक गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर मदरसे में नाबालिग छात्र से दुष्कर्म, आरोपी कारी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर में रिश्वतखोरी ऑडियो वायरल होने पर थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित
बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल: मुजफ्फरनगर में धंसी सड़क, 8 फीट लंबा गड्ढा बना खतरा
राकेश टिकैत के ‘तिलक लगाकर मीट’ बयान पर मचा बवाल