Friday, 30 October 2026 | Lucknow | 29°C

UP Weather: यूपी में चक्रवाती तूफान अर्णब का कहर, 50 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

UP Weather: प्रदेश में गुरूवार दोपहर बाद से चक्रवाती तूफान अर्णब का असर दिखाई देने लगा है। राजधानी लखनऊ समेत वाराणसी, गोरखपुर, अयोध्या से लेकर मेरठ तक मौसम ने करवट ली। कई जनपदों में तेज हवाओं के साथ बारिश भी।
Bureau
Bureau News Desk
30 Oct 2026
11:16 AM
1 min read
UP Weather: यूपी में चक्रवाती तूफान अर्णब का कहर, 50 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
लखनऊ से गोरखपुर तक बदला मौसम
तापमान में आई गिरावट
तराई के छह जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट
पश्चिमी यूपी में ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी

UP Weather: उत्तर प्रदेश में गुरूवार दोपहर बाद से चक्रवाती तूफान अर्णब का असर दिखाई देने लगा है। राजधानी लखनऊ समेत वाराणसी, गोरखपुर, अयोध्या से लेकर मेरठ तक मौसम ने करवट ली। कई जनपदों में तेज हवाओं के साथ बारिश भी। वहीं कुछ क्षेत्रों में आसमान में छाए घने बादलों ने भगवान भास्कर को पूरी तरह ढक लिया। बारिश और तेज झोंकेदार हवाओं के चलते पारा भी धड़ाम हो गया। तापमान में गिरावट होने से लोगों को ठंड का एहसास होने लगा।

मौसम विभाग ने आज भी राज्य के कई हिस्सों में खराब मौसम का अलर्ट जारी किया है। खराब मौसम के मद्देनजर मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार चक्रवाती तूफान अर्णब और पश्चिमी विक्षोभ के संयुक्त असर के चलते मौसम में बदलाव हुआ है।

मौसम विभाग ने तराई के छह जनपदों कुशीनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और बहराइच में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं देवरिया, गोरखपुर, आजमगढ़, मऊ, बस्ती, गोंडा, बलिया, संत कबीर नगर, सीतापुर, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, अयोध्या और अंबेडकरनगर में भी तेज हवा के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत, मेरठ, बिजनौर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, मुरादाबाद और रामपुर में बारिश के साथ ही ओले गिरने की भी संभावना है।

वहीं राज्य के 50 जनपदो में गरज-चमक के साथ 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार है। गुरुवार को मेरठ में अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे यूपी में सबसे कम तापमान रहा। वहीं मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सहारनपुर में गरज चमक के साथ व्रजपात भी हुआ।  

Explore Related Topics

Uttar Pradesh Weather Cyclone Arnab UP Weather Alert

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News