Monday, 26 October 2026 | Lucknow | 29°C

Ambedkar Nagar News: मदरसे में बच्चों से सिर की मालिश कराने का वीडियो वायरल, जांच की मांग

Ambedkar Nagar News: जलालपुर क्षेत्र के बड़ेपुर गांव स्थित मदरसा जामिया कादरिया नूरे इस्लामा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।
Bureau
Bureau News Desk
26 Oct 2026
11:41 AM
1 min read
Ambedkar Nagar News: मदरसे में बच्चों से सिर की मालिश कराने का वीडियो वायरल, जांच की मांग
सोर्स - संवाददाता रवि दुबे
हाइलाइट्स
अम्बेडकरनगर के मदरसे का वीडियो वायरल
बच्चों से सिर की मालिश कराने के आरोप
जलालपुर के मदरसे में बच्चों से कथित तौर पर निजी काम कराने का मामला
मदरसे में बच्चों के साथ व्यवहार पर उठे सवाल

Ambedkar Nagar News: जनपद के जलालपुर क्षेत्र के बड़ेपुर गांव स्थित मदरसा जामिया कादरिया नूरे इस्लामा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। वायरल वीडियो को लेकर मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों से सिर की मालिश कराए जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। मामले को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है।

आरोप है कि मदरसे में बच्चों को शिक्षा देने वाले मौलवी उनसे पढ़ाई के बजाय सिर की मालिश करवाते हैं। स्थानीय स्तर पर यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि बच्चों से इस तरह का काम नियमित रूप से कराया जाता है। मामले के सामने आने के बाद मदरसे में बच्चों की पढ़ाई और उनके साथ किए जाने वाले व्यवहार को लेकर सवाल उठने लगे हैं। परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए मदरसे भेजा जाता है।

ऐसे में यदि उनसे पढ़ाई के बजाय निजी काम कराया जा रहा है, तो इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए। वहीं, ग्रामीणों ने मदरसे के संचालन की वैधता को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से वायरल वीडियो की जांच कराने, बच्चों से जुड़े आरोपों की सच्चाई सामने लाने और अनियमितता पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।

Explore Related Topics

Ambedkar Nagar News Jalalpur News Uttar Pradesh News

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News