Monday, 19 October 2026 | Lucknow | 29°C

Ambedkar Nagar News: मोबाइल छिनैती का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Ambedkar Nagar News: भीटी थाना पुलिस ने मोबाइल छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Bureau
Bureau News Desk
19 Oct 2026
02:13 PM
1 min read
Ambedkar Nagar News: मोबाइल छिनैती का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
मोबाइल छिनैती करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
तमंचा-कारतूस और बाइक बरामद
बीते 9 अक्टूबर की शाम मोबाइल फोन झपट्टा मारकर छीन लिया था
पीड़ित की शिकायत पर भीटी थाने में दर्ज हुआ था मुकदमा

Ambedkar Nagar News: जिले की भीटी थाना पुलिस ने मोबाइल छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया रियलमी मोबाइल फोन, अवैध देशी तमंचा, .315 बोर का जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार बीते 9 अक्टूबर की शाम खजुरी और पिंगिरियावां के बीच बाइक सवार दो युवकों ने प्रभात कुमार निवासी महमूदपुर बेला का मोबाइल फोन झपट्टा मारकर छीन लिया था। पीड़ित की शिकायत पर भीटी थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। 18 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने रेवली जाने वाले मार्ग के किनारे मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान सौरभ कुमार निवासी बरहा और शुभम कुमार निवासी मेढ़वा रघुवंशी, थाना महरुआ, अम्बेडकरनगर के रूप में हुई।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने मोबाइल छिनैती की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की और वे छीने गए मोबाइल को बेचने जा रहे थे।पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) और आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 की बढ़ोतरी की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजय कुमार सोनी, उपनिरीक्षक महेश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Explore Related Topics

Ambedkar Nagar News Bhiti Police News Mobile Snatching Case

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News