Saturday, 17 October 2026 | Lucknow | 29°C

Ambedkar Nagar News: मां की आराधना में डूबे श्रद्धालु, मंदिरों और पंडालों में गूंजे जयकारे

Ambedkar Nagar News: शारदीय नवरात्र के उल्लास के बीच शुक्रवार को देर रात्रि जिलेभर में मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ पट खुल गये।
Bureau
Bureau News Desk
17 Oct 2026
05:31 PM
1 min read
Ambedkar Nagar News: मां की आराधना में डूबे श्रद्धालु, मंदिरों और पंडालों में गूंजे जयकारे
सोर्स - संवाददाता रवि दुबे
हाइलाइट्स
नवरात्र का उल्लास, देर रात खुले मां दुर्गा के पूजा पंडालों के पट
मां कात्यायनी के दर्शन के लिए मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
जयकारों और देवी गीतों से भक्तिमय हुआ माहौल
मंदिरों-पूजा पंडालों में गूंजे भजन, आरती के बाद श्रद्धालुओं में बंटा प्रसाद

Ambedkar Nagar News: शारदीय नवरात्र के उल्लास के बीच शुक्रवार को देर रात्रि जिलेभर में मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ पट खुल गये। शनिवार को सुबह से ही देवी मंदिरों और पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मां के जयकारों, घंट-घड़ियालों की मधुर ध्वनि और शंखनाद से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

‘भोर भई दिन चढ़ गया मेरी अम्बे’, ‘हो रही जय-जयकार मंदिर विच आरती जय मां’ और ‘बिगड़ी मेरी बना दे’ जैसे भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। कई पूजा पंडालों में भक्तों ने भजनों पर नृत्य कर मां के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। वहीं, महिलाओं की टोलियों ने पारंपरिक पचरा और देवी गीत प्रस्तुत कर माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया।

144.webp

मां कात्यायनी के दर्शन-पूजन के लिए सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। भक्तों ने मां को फल-फूल अर्पित कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना की और दुर्गा चालीसा का पाठ कर सुख-समृद्धि की कामना की। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक नवरात्र की धूम देखने को मिली। घरों, मंदिरों और पंडालों में दिनभर दुर्गा सप्तशती के पाठ का सिलसिला चलता रहा।

शाम होते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में मां कात्यायनी की आरती की गई। आरती के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। देर रात तक भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। आस्था, भक्ति और उल्लास से सराबोर जिले में नवरात्र का उत्सव श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा और उत्साह का केंद्र बना रहा।

Explore Related Topics

Ambedkar Nagar News Sharadiya Navratri 2026

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News