पीएम मोदी के बयान पर अखिलेश यादव ने किया तीखा वार

News Desk 07 Aug 2025, 01:54 AM 1 min read
पीएम मोदी के बयान पर अखिलेश यादव ने किया तीखा वार


>अमेरिका से संभावित ट्रेड डील पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। दिल्ली में पीएम मोदी ने कहा था कि भारत किसानों के हित से समझौता नहीं करेगा, भले ही इसके लिए उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़े। इस बयान पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।


>अखिलेश यादव ने कहा, “भाजपा को ये बातें 10 साल पहले सोचनी चाहिए थीं। हमारे किसानों, कृषि और डेयरी उत्पादों की रक्षा करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। अब जब वैश्विक दबाव बढ़ रहा है, तब इस तरह के बयान दिए जा रहे हैं — ये दुर्भाग्यपूर्ण है।”


>उन्होंने सवाल किया कि सरकार की विदेश नीति नाकाम रही है और वादे के बावजूद किसानों की आय दोगुनी नहीं हो सकी, युवाओं को रोजगार नहीं मिला और अब देश हर तरफ से आर्थिक और रणनीतिक दबावों में घिरा हुआ है।


>अखिलेश यादव ने भारत-अमेरिका संबंधों पर भी टिप्पणी करते हुए कहा, “सरकार अब क्यों कह रही है कि हमें किसानों की कीमत चुकानी पड़ेगी? अमेरिका से हमारे ऐतिहासिक रिश्ते रहे हैं, लेकिन इन संबंधों को मज़बूत करने की दिशा में केंद्र सरकार विफल रही है।”


>उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा भारत पर 25% टैरिफ लगाने की खबर पर चिंता जताई और कहा कि यह दर्शाता है कि सरकार के 11 साल के कार्यकाल के बाद भी वैश्विक स्तर पर भारत की कूटनीति कमज़ोर पड़ी है।


>क्या कहा था पीएम ने अपने बयान में:-


>प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “हमारे किसानों, मछुआरों और डेयरी किसानों का हित हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। भारत कभी उनके हितों से समझौता नहीं करेगा। मैं जानता हूं कि इसके लिए मुझे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी, लेकिन मैं इसके लिए तैयार हूं।”

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?