Sunday, 25 October 2026 | Lucknow | 29°C

Varanasi Air Show 2026: एयर शो में पहुंचे PM मोदी, आकाश में दिखा वायुसेना का पराक्रम

Varanasi Air Show 2026: पीएम नरेंद्र मोदी नमो घाट पहुंचे। जहां उन्होंने एयरशो में वायुसेना के विमानों के करतब और कलाबाजियां देखी।
Bureau
Bureau News Desk
25 Oct 2026
01:56 PM
1 min read
Varanasi Air Show 2026: एयर शो में पहुंचे PM मोदी, आकाश में दिखा वायुसेना का पराक्रम
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
काशी में पीएम मोदी का भव्य स्वागत
नमो घाट पर वायुसेना के शौर्य के बने साक्षी
लोगों का उत्साह देख पीएम मोदी ने रुककर किया अभिवादन
खोचवां में अरविंद कपड़ा मिल्स का उद्घाटन

Varanasi Air Show 2026: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र काशी में वायुसेना के शौर्य के साक्षी बनने के लिए नमो घाट पहुंचे। उनके साथ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहेे। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर शहर में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किये गये है। वहीं काशी में पीएम के दौरे को लेकर उत्साह का माहौल है। पुलिस लाइन से लेकर नमो घाट तक जगह-जगह प्रधानमंत्री को जोरदार स्वागत किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला पुलिस लाइन से सांस्कृतिक संकुल चौकाघाट होते हुए राजघाट पुल स्थित नमो घाट के लिए रवाना हुआ। भदऊचुंगी के पास भारी संख्या में लोगों की भीड़ प्रधानमंत्री को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर खड़ी रही। लोगों को उत्साह देख सड़क मार्ग से अपने गंतव्य की ओर जा रहे पीएम ने अपनी कार रुकवाई और बाहर निकल अपने चिर-परिचित अंदाज में हाथ हिलाते हुए लोगों का अभिवादन किया।

प्रधानमंत्री के भव्य स्वागत के लिए शहर के विभिन्न मार्गों पर स्वागत मंच बनाए गए थे। सड़कों पर लोगों की मौजूदगी और भव्य सजावट से काशी में उत्सव जैसा माहौल नजर आया। भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी स्वागत स्थलों पर मौजूद रहे। नमो घाट पर वायुसेना के एयर शो में शामिल होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिर्जामुराद इलाके के खोचवां में अरविंद कपड़ा मिल्स का उद्घाटन भी किया।

इस दौरान पीएम ने फैक्ट्री में प्रशिक्षण ले रही महिलाओं से संवाद किया और अनुभवों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद पीएम मोदी नमो घाट पहुंचे। जहां उन्होंने एयरशो में वायुसेना के विमानों के करतब और कलाबाजियां देखी। एयर शो के दौरान आसमान में विमानों की गूंज और गर्जना ने दर्शकों के रौंगटे खड़े कर दिए हैं। राफेल, सुखोई, मिराज और तेजस विमानों ने अपना शौर्य दिखाया।

प्रधानमंत्री के एयर शो में शामिल होने को लेकर पुलिस और प्रशासन की टीमें अलर्ट रहीं। नमो घाट की ओर जाने वाले मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई। नमो घाट पर पीएम के स्वागत के लिए डमरू वादन करने वाली टीम भी पहुंची। प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर यातायात पुलिस ने पहले ही रूट डायवर्जन लागू कर दिया था। चैकाघाट चैराहे से गोलगड्डा और राजघाट तक ऑटो व ई-रिक्शा के संचालन पर प्रतिबंध लगाया गया।

सूजाबाद (पड़ाव) से चौकाघाट की ओर ऑटो, ई-रिक्शा और दोपहिया वाहनों की आवाजाही भी रोकी गई। इसके साथ ही राजघाट पुल और सूजाबाद की तरफ से सुबह सात बजे से मालवाहक वाहनों के संचालन पर रोक लगाई गई। प्रशासन ने आम जनमानस से यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करने और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की। 

Explore Related Topics

PM Modi Varanasi Visit Narendra Modi Kashi Visit Varanasi Air Show

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News