Wednesday, 21 October 2026 | Lucknow | 29°C

Sonbhadra Road Accident: कार और टेंपो की आमने-सामने जोरदार टक्कर, तीन लोगों की मौत

Sonbhadra Road Accident: रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर मंगलवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। नधिरा जंगल के पास मोड़ पर कार और टेंपो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
Bureau
Bureau News Desk
21 Oct 2026
01:12 PM
1 min read
Sonbhadra Road Accident: कार और टेंपो की आमने-सामने जोरदार टक्कर, तीन लोगों की मौत
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर नधिरा जंगल के पास हुआ हादसा
विजयदशमी का मेला देखने जा रहे थे टेंपो सवार
घायलों में कई बच्चे
पुलिस ने शुरू किया राहत और बचाव कार्य

Sonbhadra Road Accident: जिले के रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर नधिरा जंगल के पास बुधवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां कार और टेंपो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी। हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि 16 लोग घायल हो गए। घायलों में कई बच्चे भी शामिल हैं। इस दुखद हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गयी।

मिली जानकारी के मुताबिक टेंपो में सवार लोग धरतीडांड़ से विजयदशमी का मेला देखने के लिए किरबिल जा रहे थे। इसी दौरान नधिरा जंगल के पास मोड़ पर सामने से आ रही कार से टेंपो की  टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि कार वाराणसी से छत्तीसगढ़ और ओडिशा की ओर जा रही थी। टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो में बैठे तीन लोगों की मौत हो गयी और 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही बभनी और म्योरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को एंबुलेंस के जरिए बभनी और म्योरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंच गए और राहत कार्य में पुलिस की मदद की। एक साथ बड़ी संख्या में घायलों के अस्पताल पहुंचने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने घायलों का इलाज शुरू किया। हादसे में नधिरा निवासी 12 वर्षीय अंकुश की म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, नधिरा पूर्वी टोला की रहने वाली 23 वर्षीय राजकुमारी को भी चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

मौत की खबर सुनते परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। जहा, दशहरे के पर्व पर खुशी का माहौल था वहीं एक पल में शोक का माहौल बन गया है। अन्य घायलों में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हैं। अस्पताल में कई घायलों का इलाज किया गया। घटना के संबंध में प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।  

Explore Related Topics

Sonbhadra Road Accident Sonbhadra News Renukoot Bijpur Road Accident

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News