Reena Ram Sughar Engagement: प्रदेश के औरैया जनपद में 30 वर्षीय रीना और 75 साल के रामसुघर की सगाई बीते दिनों खूब चर्चा में रही। खबरों से लेकर सोशल मीडिया पर दोनों की सगाई के वीडियो छाए रहे। वहीं अब रीना और रामसुघर की सगाई का मामला फिर से चर्चा में आ गया है। दरअसल रीना ने एक नया वीडियो जारी किया है जिसमें उसने दावा कि उसका पति घर लौट आया है और वह अब रामसुघर के साथ शादी नहीं कर सकेगी। रीना ने रामसुघर के साथ सगाई खत्म करने का ऐलान किया।
रीना के अनुसार कुछ समय पहले उसका पति घर से कहीं चला गया था। इस दौरान रीना रामसुघर की बेटी राधा से संपर्क में आयी। बताया जाता है कि रीना राधा के घर जाकर वीडियो बनाती थी। इस दौरान राधा के पिता रामसुघर के साथ नजदीकियां बढी और दोनों शादी के लिए सहमत हो गये। फिर दोनों की सगाई और हल्की की रस्मों के वीडियो सोशल मीडिया पर छा गए। रीना और रामसुघर की सगाई के वीडियो वायरल होने के बाद उसका पति घर वापस लौट आया।
रीना ने एक नया वीडियो जारी करते हुए दावा किया कि रामसुघर के साथ सगाई होने की जानकारी के बाद पति वापस लौट आए और परिवार में विवाद की स्थिति बन गई। अपने बयान में रीना ने आगे कहा कि पति से कानूनी रूप से उसका तलाक भी नहीं हुआ था। पति के घर वापस लौट आने के बाद रीना ने पुराने रिश्ते को दोबारा शुरू करने और परिवार के साथ रहने का निर्णय लिया है। बताया जा रहा है कि रीना के घरवाले और रिश्तेदार भी रामसुघर के साथ शादी के पक्षधर नहीं थे।
रामसुघर की बेटी राधा से रीना ने हाथ जोड़कर अपील की है कि वह अब उनके परिवार से संबंधित कोई वीडियो अथवा ब्लॉग न बनाए। रीना ने आगे यह भी कहा कि वह अपने पति के साथ फिर से नई शुरूआत करना चाहती है और उसका परिवार एकजुट हो गया है। उल्लेखनीय है कि रीना और रामसुघर के सगाई और हल्दी लगने के वीडियो 14 अक्टूबर को वायरल हुए थे। दोनों की उम्र में लगभग 45 साल के अंतर होने के चलते मामला चर्चा का विषय बन गया था। अब रीना के नए बयान ने कहानी में अलग मोड़ ला दिया है।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें